Banda News: तीन बदमाशों को छह माह के लिए किया जिला बदर
बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। जिला मजिस्ट्रेट की न्यायालय ने जनपद के तीन बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। उन्होंने उपलब्ध साक्ष्यों व अभिलेखों के परीक्षण के बाद यह आदेश दिया है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट की न्यायालय ने अतर्रा थाने के मुरलिया पुरवा निवासी मिजाजीलाल पुत्र रामशरण उर्फ पीलीवानव, कालिंजर थाने के ग्राम कटरा निवासी सिरज पुत्र गुलजार, मरका थाने के बैरफ गांव निवासी रामकिशोर उर्फ बड़कउना पुत्र केशपति को छह माह के लिए जिला बदर किया है। तीनों बदमाश यदि जिले की सीमा के अंदर नजर आए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- Nainital News: वनभूलपुरा-क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.