बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बबेरू । तीन दिवसीय स्काउट-गाइड का द्वितीय सोपान जांच शिविर राजकीय बालिका इण्टर कालेज बबेरु में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया सिंह पटेल ने स्काउट गाइड संस्था का ध्वज फहराकर किया गया । जांच शिविर के प्रथम दिन जिला संस्था द्वारा नामित स्काउट अरुण अग्रहरि एवं डीटीसी गाइड आराधना गौतम द्वारा प्रवेश, प्रथम सोपान से सम्बधित इतिहास झण्डा गीत नियम प्रतिज्ञाओं, अभिवादन चिन्ह, मार्च पास्ट वर्दी की जांच परीक्षा की गई । जबकि शिविर के दूसरे दिन प्रथम सोमान गाँठ बन्धन प्राथमिक चिकित्सा खोज के चिन्ह हाइक एवं पायनियरिंग की जांच परीक्षाएं सम्पन्न हुई। शिविर के तीसरे दिन बुधवार को टेन्ट पुल टावर मीनार व झांकी व कैम्प फायर की जाँच की गई । इस जांच शिविर में जे पी शर्मा इण्टर कालेज बबेरु के स...