बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, गौआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, नंदिनी एवं मिनी नंदिनी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नवाचार संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित समस्त नंदिनी एवं मिनी नंदिनी योजनाओं का फोटोग्राफ सहित भौतिक सत्यापन कराया जाए। संबंधित निरीक्षक एक सप्ताह के भीतर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी गौआश्रय स्थलों की स्वीकृत क्षमता, संरक्षित गोवंशों की संख्या तथा गोवंशों की टैगिंग की प्रगति रिपोर्ट तीन दिन के भीत...