बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: पुनाहुर। पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी समेत थाने से भागे दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन गुजरने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। आरोपी की तलाश में एसओजी समेत पांच टीमे दबिस दे रही है इसके बावजूद उसका कुछ सुराग नही लगा है। जंगल में ड्र्रोन उड़ाकर लगातार कांबिंग की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखबर गांव निवासी मलखान को पुलिस ने किशोरी के अपहण और दुष्कर्म के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को तड़के निगरानी में लगे सिपाही के सो जाने पर मलखान हथकड़ी समेत बिसंडा थाने से भाग गया था। सोमवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 50 किलोमीटर प्वाइंट के पास आरोपी के देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने तत्काल घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही आर...