Banda News: तीन घंटे में हुई 61 मिलीमीटर बारिश, घरों में घुसा पानी
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। जनपद में करीब चार दिन बाद अचानक मौसम बदला और करीब तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। 61 मिलीमीटर बारिश से हर तरफ शहर टापू नजर आया, लोगों के घरों पानी घुस गया। सरकारी दफ्तरों से लेकर मोहल्लों तक जलभराव होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। अभी तक इस सीजन में 660 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश न थमने से घंटों इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को स्कूल से भींगते हुए घर जाना पड़ा। वहीं जोरदार बारिश से किसानों की धान की फसलें लहलहाने लगी हैं। मौसम विभाग ने जनपद में इस वर्ष औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान बताया था। इससे किसानों में फसलों को लेकर चिंता थी। लेकिन मेघ किसानों पर इस तरह मेहरबान हुए कि अब पूरा जिला पानी-पानी है। मंगलवार को सुबह चार बजे से ही मौसम के तेवर बदल गए। रिमझिम फुहारें गिरीं। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.