Banda News: तीन किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: बांदा। बिसण्डा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तीन किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक गौरव मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई की देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के पास अवैध गांजा लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी गुड्डू पुत्र कृष्णा, निवासी ग्राम अजीतपारा बिलगांव, थाना बिसण्डा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.