बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बांदा। कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को किसानों को तिल की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दो गांवों से 25 किसान शामिल हुए। वैज्ञानिकों ने उन्हें तिल की बेहतर उपज के तौर-तरीके बताए। केंद्र अध्यक्ष डॉ.श्याम सिंह ने बताया कि तिल की फसल ऐसे खेत में बोएं, जहां बारिश का पानी निकल जाता हो। पानी का भराव हो तो उसे तुरंत निकाल दें। खुरपी से खरपतवार निकालें। छिड़काव विधि से बोए खेतों में खरपतवारनाशी से जमाव प्रभावित हो सकता है। तिल के अच्छे उत्पादन एवं गुणवत्ता के लिये सल्फर का प्रयोग महत्वपूर्ण है। तिल में रासायनिक खादों की जगह नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का प्रयोग करें। वैज्ञानिक डा.दीक्षा पटेल व कमल नारायण वाजपेयी ने किसानों को उन्नतशील बीज वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...