बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा ब्लॉक से सैकड़ों की तादाद में दो पहिया व चार पहिया वाहनों से भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे के धुन पर भक्ति गीतों में थिरकते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। यात्रा जसपुरा-बांदा मुख्य मार्ग से चलकर पैलानी डेरा पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश दिखाई दे रहा था। वहीं काफिले के आगे जसपुरा और पैलानी की पुलिस लगी हुई थी। पैलानी डेरा से होते हुए तिरंगा यात्रा पैलानी कस्बे में समाप्त हुई। यात्रा में जसपुरा मंडल प्रभारी अमित निगम, साहिब सिंह, शिवबली निषाद, राज बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, संजय निषाद, अरुण द्विवेदी, अरविंद सिंह गौतम, विनोद सिंह कछवाह, उमेश सिंह चंदेल, जगभान सिंह, प्रकाश सिंह सेंगर, मुन्ना निषाद, आशीष चौरसिया आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar New...