Banda News: तिंदुही व अनथुवा गांव जलमग्न, जेसीबी से कटवाया रास्ता
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: खुरहंड। अतर्रा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहुसत मजरा तिंदुही एवं ग्राम पंचायत अनथुआ में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। लगातार कई दिनों से बारिश के चलते गांवों में जलभराव होने से बारिश का पानी घरों में घुसने लगा और धान की फसल भी लगातार कई दिनों से जलमग्न है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अशोक, रामशरण, रज्जू , राधेश्याम के मुताबिक नाले में कथित अवैध अतिक्रमण के कारण बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई थी। पानी निकासी का रास्ता बंद होने से जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं एसडीएम अतर्रा शैलेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम पंचायत अनथुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.