Banda News: तिंदवारी में सर्पदंश से आठ वर्षीय मासूम की मौत
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा तिलका डेरा में शुक्रवार शाम आठ वर्षीय मासूम को सर्प ने डस लिया । परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामू वर्मा ने बताया कि उनका बेटा विवेक वर्मा शुक्रवार शाम घर की दीवार में बने आले से सामान निकाल रहा था। इसी दौरान आले में बैठे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। पहले पीएचसी तिंदवारी फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.