Banda News: तालाब में फिसला पैर, युवक की डूबकर मौत
बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव में तालाब में पैर फिसलने से डूबकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरथा निवासी वीरजीवन ने बताया कि चचेरा भाई 19 वर्षीय नीरज रविवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे-किनारे खेत की ओर जा रहा था, तभी भीटे में बारिश की वजह से फिसलन होने से उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिरकर डूब गया। चरवाहों ने देखा तो उसके पिता को जानकारी दी। पिता कल्लू ने तालाब में कूदकर ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तालाब में डूबने से युवक की मौत वह दो बहनों में एकलौता भाई था। घर में मां माया देवी हैं। पिता खेती किसानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.