Banda News: तालाब में पैर धोने उतरे बालक का पैर फिसला, मौत
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पचनेही निवासी मूलचंद्र आरख ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे गांव स्थित खेत में बने तालाब के पास उसका 8 वर्षीय पुत्र अंकुश आरख अपने गांव के हमउम्र साथी आशीष व अन्य के साथ खेलने पहुंचा था। तालाब में अंकुश पैर धुलने के लिए उतरा तो पैर फिसल जाने से वह तालाब में समा गया। साथी बालक आशीष व अन्य ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों व परिजन ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब में अंकुश की तलाश कराई। तकरीबन दो घंटे बाद पुलिस ने अंकुश का शव बरामद किया है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.