Banda News: तालाब में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बांदा/पुनाहुर। तालाब में बाइक धुलने गया युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं तालाब में नहाते समय महिला गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा के अलिहा निवासी शिवरतन ने बताया 20 वर्षीय बेटा नरेश रविवार दोपहर तालाब किनारे बाइक धुलने गया था। बाइक धोने के बाद वह तालाब में नहाने लगा। इसी बीच वह गहरे पानी में डूब गया। जब काफी देर बाद पानी से बाहर नहीं निकला तो आसपास नहा रहे लोगों ने घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। पिता ने बताया जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.