Banda News: तालाब में कपड़े धुलने गई मां के पीछे गई मासूम की डूबकर मौत
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में तालाब में कपड़े धुलने गई मां के पीछे गए मासूम की डूबकर मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के गांव सौंता स्योंढ़ा निवासी मिनी कुमारी ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह गांव स्थित तालाब में कपड़े धुलने गई थी। उसके पीछे-पीछे उसकी चार वर्षीय बेटी अंतिमा भी पीछे-पीछे पहुंच गई। अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में समा गई। घटना के बारे में मां को पता भी नहीं चला। कुछ देर बाद उसका शव पानी में उतराया तो ग्रामीणों ने परिजन को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर खुरहंड स्थित निजी अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिमा तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। पिता महेश बढ़ईगिरी का काम करते हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.