Banda News: तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: अतर्रा। घर से निकले अधेड़ का शव तालाब में उतराता पाया गया। घरवालो ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा माड़ी पुरवा निवासी अमित ने बताया कि उसका 50 वर्षीय चाचा पल्लू उर्फ कल्लू पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्रवार की शाम बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन किया लेकिन पता नही चला। शनिवार की सुबह घर से एक किमी. दूर स्थित तालाब में शव उतराता ग्रामीणो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की चप्पल घटना स्थल से काफी दूर पड़ी पाई गई। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.