बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: बबेरू। कोतवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान तिंदवारी-बबेरू रोड में सिमौनी तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव निवासी राजनारायण पुत्र राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमेश कुमार, आरक्षी विमल कुमार, आदित्य अवस्थी व विवेक राठौर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...