बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: बांदा। जीआरपी पुलिस ने हमीरपुर के एक शातिर अपराधी को 315 बोर के तमंचे के साथ ओवरब्रिज से सौ मीटर दूरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हमीरपुर व बांदा में सात मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज से 100 मीटर आगे खैरार आउटर की तरफ हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के गांव खंडेह निवासी 20 वर्षीय रोहित उर्फ पुन्नी को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: रेलवे स्टेशन में छात्रों को तमंचा दिखाने वाले को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...