Banda News: तमंचा के साथ महिला गिरफ्तार
बांदा, सितम्बर 5 -- Banda News: बांदा। पुलिस ने मारपीट और तमंचा दिखा कर जान से मारने की धमकी दे रही महिला को गिरफ्तार कर दिया। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी रिंकू पत्नी रामरूचि का गुरूवार को किसी बात को लेकर परिवार की महिला उमा से विवाद हो गया था। रिंकू ने उमा के साथ मारपीट कर किया था और तमंचा दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उमा ने शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.