Banda News: तमंचा का प्रदर्शन करने पर आरोपी गिरफ्तार
बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर युवक के तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। पैलानी थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुखबिर की सूचना पर सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करने के आरोपी प्रेमनरायण पुत्र राजाभइया निवासी खप्टिहा कला को केन नदी पैलानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पैलानी थाना के उप निरीक्षक कृष्णप्रताप सिंह व हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.