Banda News: तंबू लगाकर अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल
बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: पैलानी। पडोहरा गांव में श्मशान घाट ध्वस्त होने से ग्रामीणों को बारिश के बीच खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बरसात में ग्रामीणों को टिन के चद्दर तथा टेंट लगाकर काम चलाना पड़ रहा है। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। सात सेकेंड के वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण अस्थायी तंबू लगाकर क्रिया कर्म करते नजर आ रहे हैं। पडोहरा ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई में आए तूफान के चलते श्मसान स्थल ध्वस्त हो गया था। आज तक इसे नहीं बनाया जा सका। पडो़हरा गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र लोटन वर्मा का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। लोगों को अग्नि दाह करने के लिए शमशान स्थल पर बिखरे पड़े टिन के चद्दर के साथ टेंट लगाकर अग्निदाह करना पड़ा। बताया कि नांदादेव- पडोहरा रपटा क्षतिग्रस्त होने के दौरान डीएम मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.