बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: बांदा। फतेहपुर की स्थायी लोक अदालत में दोनों सदस्य पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीएसएलएसए) ने बांदा की स्थायी लोक अदालत के सदस्य डॉ. ब्रह्मदत्त सिंह को फतेहपुर की स्थायी लोक अदालत का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। इस संबंध में सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया की ओर से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के आदेश के अनुसार,फतेहपुर में दोनों सदस्य पद रिक्त होने से स्थायी लोक अदालत में लंबित वादों के निस्तारण में कठिनाइयां आ रही थीं।ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देश पर यह अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है,ताकि न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनी रहे और वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके।आदेश यह भी पढ़ें- स्थायी लोक अदालत को मिला अतिरिक्त सदस्य...