Banda News: डॉ.रामलाल द्विवेदी प्राणेश को मिला कादंबरी सम्मान
बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: चित्रकूट। संस्कारधानी जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था कादंबरी में साहित्य का महाकुंभ आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यालय कर्वी के रहने वाले साहित्यकार आचार्य रामलाल द्विवेदी प्राणेश को कादंबरी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके हिंदी छंद शास्त्र में विविध छंदों के प्रयोग, राष्ट्रीय एवं मानवीव चिंतन पूर्ण गीत, नवगीत कविताओ के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में डॉ नीना उपाध्याय ने शाल श्रीफल, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र मंच में प्रदान किया। यह सम्मान मिलने पर मुख्यालय कर्वी के साहित्यकार विक्रम वितुल, उदयभान तन्मय, डा मनोज द्विवेदी, दिनेश चौहान, श्रीनारायण तिवारी, शिवदत्त त्रिपाठी, जेपी कुशवाहा आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.