बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा। मौसम के बदलाव के साथ वायरल फीवर व डेंगू लक्षण वाले मरीज ज्यादा अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुखार से पीड़ित तिंदवारी कस्बा निवासी 35 वर्षीय रविकुमार की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा डेंगू लक्षण वाले सात मरीजों की जांच कराई गई। इसमें एक मरीज पाजिटिव मिला है। चिकित्सक बीमारियों से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...