बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभाग की योजनाओं व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रगति की समीक्षा की। लापरवाही पर डीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने और बीसीपीएम से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरानस्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने महिला चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ नर्सों का समय-समय पर प्रशिक्षण कराने तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की समीक्षा में पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान एवं जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित...