बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने मंगलवार को बैठक में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। शिकायतों के निस्तारण में मंडल की रैकिंग खराब होने पर डीडी कृषि व जल जीवन मिशन के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाह विभागों पर कार्रवाई की जाए। कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त ने बैठक में चारों जिलों में विकास संबंधित योजनाओं की प्रगति जानी। जनशिकायतों के निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की विभागवार गहन समीक्षा की।

शिकायतों के निस्तारण में रैकिंग खराब होने पर मंडलायुक्त नाराज जल जीवन मिशन से संबंधित आईजीआरएस शिकायतों की खराब रैंकिंग पर आयुक्त ने मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में 39 में 29 शिकायतों ...