Banda News: डीजल की हेराफेरी मामले में फिर शुरू हुई जांच
बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। बांदा डिपो में 14 हजार लीटर डीजल की हेराफेरी मामले में एक बार फिर से जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जांच ठंडे बस्ते में थी लेकिन अब दोबारा से क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल रामलवट ने तीन सदस्यीय नई जांच कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में हमीरपुर डिपो के एआरएम आरपी साहू, एकाउंटेंट संदीप यादव, फोरमैन घासीराम शामिल हैं। टीम ने बांदा डिपो पहुंचकर करीब सात घंटे तक पड़ताल की।
जांच कमेटी की कार्रवाई टीम ने निलंबित लिपिकों में अनिल शुक्ला, अनिल साहू व सुधीर कुमार के बयान दर्ज किए। वहीं निलंबित स्टेशन इचार्ज सुशीला सचान व आरके वर्मा के भी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर बयान लिए। पड़ताल में टीम ने डीजल स्टाक, लागबुक व आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों को भी गहनता से देखा। यह मामला 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.