Banda News: डीएम व एसपी ने किया विसर्जन मार्ग का निरीक्षण
बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा। डीएम अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने शनिवार को शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया। केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ विसर्जन मार्ग में आने वाली समस्याओं एवं श्रद्धालुओं को संभावित असुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि विसर्जन से पूर्व सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हों। विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीओ सिटी सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका श्रीचंद चौधरी, कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अंदावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.