बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: अतर्रा। संवाददाता बल्लान गांव में शनिवार को दोपहर खेलते समय पैर फिसल जाने से दो दोस्त तालाब में डूब गए। एक बालक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की जान बचा ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा माड़ी पुरवा निवासी देवीचरण ने बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र आशीष शनिवार की दोपहर शौच जाने की बात कह कर घर से निकल गया। घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित तालाब के पास अपने दोस्तो के साथ खेलने चला गया। तभी खेल-खेल में आशीष का पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- डीएम ने थोक व्यापारियों को दी चेतावनी आशीष को डूबता देख पड़ोसी 13 वर्षीय दोस्त चुन्नू ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दिया। वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। वह किसी ...