बांदा, अक्टूबर 3 -- Banda News: पैलानी/बबेरू। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने पैलानी तहसील सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। मौके पर 85 मामले आए, जिनमें छह का मौके का निस्तारण किया गया। गौरीकला के फरियादी ने गोशाला में अवैध रूप से गोवंशों को बेचने व कीचड़ तथा अव्यवस्थाओं की शिकायत की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गड्ढों से परेशान हैं साहब, सड़क ठीक करा दीजियेसमस्याओं की सुनवाई डीएम ने सीवीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई तो उन्हें गोशाला सफाई से लेकर चारा-पानी तक सब कुछ दुरुस्त मिला। फरियादी मायूस होकर लौट गया। पैलानी के अमलोर गांव निवासी महेश शर्मा, रामावतार, पप्पू सिंह आदि 50 ग्रामीण डीएम के समक्ष गांव में पेयजल की समस्या लेकर पहुंचे। जल जीवन मिशन योजना के से आने वाले दूषित पानी की शिकायत की। कहा कि प...