Banda News: डीएमएफ के 644 प्रस्तावों का होगा आकलन
बांदा, नवम्बर 4 -- डीएमएफ निधि के प्रस्तावों की समीक्षा Banda News: बांदा। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) निधि से वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए प्राप्त 644 प्रस्तावों पर मंगलवार को विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में प्रस्तावों की आवश्यकता, उपयोगिता और जनहित के आधार पर समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को वास्तविक जरूरत वाले और आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यों के लिए संबंधित विभागों के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है, उन्हें डीएमएफ निधि में शामिल न किया जाए। निधि का उपयोग केवल ऐसे कार्यों में हो, जिनकी क्षेत्र में वास्तविक आवश्यकता हो। प्रस्ताव तैयार करते समय अगले पांच वर्षों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.