Banda News: डीएपी बिना कैसे हो बुआई, हड़ताल पर कर्मचारी
बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। जनपद में अब रबी की फसलों की बोआई चल रही है। खेतों की जोताई के बाद पलेवा और मटर, चना, मसूर, अलसी, सरसों की बोआई करने के लिए किसान बेहाल हैं। सहकारी समितियों में कर्मचारियों की हड़ताल से समितियों में पर्याप्त खाद होते हुए भी किसानों को नहीं मिल पा रही है। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में करीब पांच हजार मीट्रिक टन डीएपी और छह हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की उपलब्धता है। जिले की करीब 70 सहकारी समितियों में पांच-पांच टन डीएपी व यूरिया खाद डंप है। जिला प्रशासन के पास सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल में खाद वितरण का कोई विकल्प नहीं है। किसानों का कहना है कि खेतों में जोताई करने के बाद अब खाद के लिए भटक रहे हैं। समितियों में जाते हैं तो वहां ताला बंद रहते हैं। पता चलता है कि सचिव व कर्मचारी हड़ताल पर हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.