Banda News: डीएपी के लिए मारामारी
बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: नरैनी। फसलों की बुवाई के समय खाद के लिए मारामारी मची हुई है। हालांकि विभाग दावा कर रहा है कि पर्याप्त खाद उपलब्ध। वहीं ठीक से वितरण न होने से किसान परेशान हैं। कस्बे में क्रय-विक्रय केंद्र में डीएपी खाद के टोकन वितरण के दौरान बुधवार को किसानों और केंद्र प्रभारी के बीच धक्कामुक्की हो गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार मनोज कुमार और कोतवाली के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार की मौजूदगी में टोकन बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक किसान ने केंद्र प्रभारी के हाथ से पांच टोकन छीन लिए। इस पर दरोगा ने किसान को पकड़ लिया। जिससे गहमागहमी का माहौल बना रहा। कई किसान लाइन में लगने के बाद भी बिना खाद के ही बैरंग लौट गए। घटना के दौरान केंद्र पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। क्रय-विक्रय केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.