Banda News: डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, अधेड़ की मौत
बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे अधेड़ की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद जालौन के सोनाया गांव निवासी 50 वर्षीय आनंद प्रकाश पुत्र बृजलाल अपने 40 वर्षीय साथी भानुप्रताप के साथ रविवार को बाइक से चित्रकूट दीपदान करने गए थे। सोमवार की रात दीपदान करने के बाद वे दोनों लोग लौट रहे थे। बुदेलखंड एक्सप्रेस वे में बिसंडा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार दोस्त डिवाइडर से टकरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.