Banda News: ठगी पीड़ितों ने की पटल चालू कराने की मांग
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार तप जप संगठन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि पूर्व में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए जो भुगतान पटल खुला था, वह अब बंद है। उसे दुबारा खोलकर ठगी पीड़ितों के आवेदन जमा करवाते हुए बड्स एक्ट कानून 2019 के तहत भुगतान करवाया जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी शिव नारायण साहू, दुर्गा चरण श्रीवास्तव,अशोक कुमार, अचलेश कुमार,मातादीन,राजेश कुमार,गोविंद प्रसाद,केशव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.