बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। जनपद में बिजली, पानी,सड़क, जाम, जल निकासी, व अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर जनता का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया। इसमें बिजली व सड़कों में ही जनता ने दस में नौ अंक दिए, बाकी जल निकासी, जाम व ड्रेनेज व्यवस्था में विभाग को फेल कर दिया। शहर के 50 से ज्यादा अलग-अलग लोगों से बात की गई तो ज्यादातर ने अपने-अपने अंक जाहिर किए। वहीं लोगों ने कहा कि अतिक्रमण व ई-रिक्शा, ऑटो की वजह से पूरा शहर जाम से जूझता है। नाले साफ जरूर किए गए, मौजूदा में ज्यादातर चोक हैं और ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है। नगर पालिका के ब्रांड एंबेस्डर कुलदीप शुक्ला का कहना है कि नगर पालिका व जनता दोनों को शहर को साफ-सुथरा व जल निकासी में बेहतर व्यवस्था के लिए सहयोगी बनना होगा। नगर पालिका नाला तो साफ कराती है, पर माह भर में यह फिर चोक हो जाते हैं।...