Banda News: ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत
बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: बांदा। बांदा-बहराइच मार्ग पर पलरा गांव के पास सड़क पार करते समय रविवार सुबह पांच वर्षीय बच्चे को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी गुड्डन पुत्र रामाधार रविवार सुबह सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इससे गुड्डन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टोटो की ठोकर से छह वर्षीय मासूम हुआ जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिस्किट लेने निकली मासूम को ट्रक ने कुचला, चक्काजाम
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.