Banda News: ट्रैक्टर के पीछे तीन गायों को क्रूरता से घसीटने के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज
बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: बदौसा, संवाददाता। बदौसा थाना क्षेत्र में तीन गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।बदौसा थाने के उपनिरीक्षक रामकुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर गोवंश से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह आरक्षी सुजीत कुमार के साथ जांच के लिए तत्काल तुर्रा ओझन का पुरवा गांव पहुंचे। जब पुलिस टीम ने गांव के आसपास के लोगों को वह वायरल वीडियो दिखाया, तो ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान हो सकी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा ट्रैक्टर गांव का ही रहने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.