Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बांदा, अक्टूबर 2 -- Banda News: पुनाहुर । बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली और पिपरी खरवा गांव के बीच तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र धर्मराज निवासी थाना बबेरू क्षेत्र के रूप में हुई है। जितेंद्र सिंह किसी काम से ओरन आए हुए थे। अपना काम निपटाकर वह बाइक से ओरन से बबेरू वापस जा रहे थे, तभी मरौली और पिपरी खरवा के बीच पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिसंडा पीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.