Banda News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बांदा, नवम्बर 2 -- Banda News: बांदा। दीपावली का पर्व मनाने गांव आ रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के दिखित वारा गांव के कंपनी यादव का पुरवा निवासी चंचल यादव ने बताया कि उसका 30 वर्षीय चचेरा भाई राजू यादव पुत्र परदेशी मऊरानी पुर में मजदूरी करता था। वह दीपावली का पर्व मनाने के लिए सोमवार को ट्रेन में बैठकर गांव आ रहा था। उसे अतर्रा उतरना था। तभी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन धीमी हुई वह चलती ट्रेन से उतरने लगा। तभी पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे घुस कर कट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.