Banda News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: बांदा। रेलवे लाइन पार कारते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के छाबी तलाब मोहल्ला निवासी शिवम ने बताया कि उसका 33वर्षीय मामा नरेश पुत्र रामनरायन शनिवार की शाम क्योटरा मोहल्ला से पैदल घर आ रहा था। रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन का धक्का लग जाने से उसके सिर पर गंभीर चोटे आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।तलाशी के दौरान उसके जेब से निकले मोबाइल नबंर पर घरवाालो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। शिवम ने बताया कि उसका मामा मजदूरी करता था। वह तीन भाईयो में बड़ा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.