Banda News: ट्रेनों के ठहराव के लिए व्यापारियों ने भेजा ज्ञापन
बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बांदा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीआरएम झांसी को ज्ञापन भेजा। बदौसा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। कहा कि बदौसा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव न होने से प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदौसा महत्वपूर्ण स्टेशन है और इसके आसपास लगभग 123 गांवों के लोग आवागमन के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। इसके बावजूद महाकौशल एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होता है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई कम होने के कारण कुछ डिब्बे बाहर रह जाते हैं, इसलिए प्लेटफॉर्म का विस्तार भी कराया जाए। यह भी पढ़ें- Banda News: ट्रेनों के ठहराव को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.