बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: नरैनी। कस्बा के बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 लोगों को नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ और तलाशी के दौरान 1,31,970 रुपये, 10 मोबाइल फोन, 104 ताश के पत्ते, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीन बाइक व कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। नरैनी सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 28 सितंबर की देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास ट्रांसपोर्टर पंकज के कार्यालय में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 11 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में जुए की रकम और अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में राजकरन निवासी पनगरा, अजय निवासी राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू निवासी गा...