बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार साले बहनोई को टक्कर मार दी, इसमें साले की मौत हो गई। बहनोई घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली के लामा गांव निवासी जगतपाल ने बताया 45 वर्षीय चचेरे भाई रामविशाल पुत्र पल्टू 32 वर्षीय बहनोई विकास निवासी नदना के साथ तिंदवारी गया था। गुरुवार शाम दोनों तिंदवारी से स्कूटी में बैठ कर गांव आ रहे थे। तभी गांव के सभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करते हुए टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लेाग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने देखा तो परिजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देानो को उठाकर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद रामविश...