Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर के भरुआ सुमेर पुर निवासी जितेंद्र ने बताया 24 वर्षीय भांजा शिवम पुत्र रामकिशोर निवासी बैजू पुरवा पतारा घाटमपुर कानपुर देहात सोमवार को साथी रामकिशुन से मिलने तिंदवारी आया था। रात को दोनों बाइक में से बैजूपुरवा जा रहे थे। तभी जसईपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.