बांदा, अक्टूबर 6 -- Banda News: बांदा। ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने एक साल बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा के कोर्रही निवासी सिंधी ने बताया 40 वर्षीय चचेरा भाई शिवप्रसाद पुत्र सुमेर वर्मा 20 जून 2025 को बाइक से बिसंडा जा रहा था। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर, लख्नऊ, सतना में इलाज कराया। इलाज के दौरान दो बीघा जमीन गिरवी रख दी थी। इलाज में चौदह लाख रुपये खर्च हो गए। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रुपये खत्म होने के बाद परिजन नौ माह पहले उसे घर ले आए थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत यहीं पर उसका इलाज चलता रहा। सोमवार दोपहर अचानक हालत खराब हो गई। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक उसने दम तोड़ दिय...