बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने घर में घुसकर नलों की टोंटी एवं नगदी चोरी करने वाले आरोपियों व चोरी का माल खरीदने वाले कुल 04 आरोपियों को सूचना के 12 घंटे में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25 नल की टोटीं, 8 हजार नकदी व घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा को बरामद किया गया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि 12 अगस्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले अखिलेश ने सूचना दी गई कि आठ अगस्त की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर नलों की टोंटी व नगदी चोरी कर ली गई । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया 12अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर मवई बाई पास कृषि विश्वविद्यालय के पास से चोरी करने वाले मनी पुत्र खालिक निवासी निम्नीपार मर्दननाका ,अमीर उर्फ हमजा पुत्र कल...