बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बांदा। बबेरू रूट पर यात्रियों की सुरक्षा को दांव पर लगाकर एक निजी बस को टॉर्च की रोशनी के सहारे रात में दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब 40 सेकेंड के इस वीडियो ने परिवहन विभाग की निगरानी और निजी बसों की फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार के अंक में टार्च की रोशनी में दौड़ाई यात्रियों से भरी निजी बस शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया। जिसका जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया है। यातायात पुलिस ने बस का 12 हजार रुपये का चालान काटा है। साथ ही बस की लाइटें भी चेक की गईं जो मौके पर सही पाई गईं। सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बस की सबसे आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति टॉर्च की रोशनी से चालक को आगे का रास्ता दिखाता नजर आ रहा है। मुरवल से बबेरू तक करीब 16 कि...