बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बबेरू। गुरेह गांव से घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग टोला कला के पास सड़क किनारे टूटे पड़े बबूल के पेड़ से जा टकराए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कला निवासी 34 वर्षीय रामबली बंधु बुधवार को चचेरे भाई 34 वर्षीय राजेश पुत्र छेदीलाल, 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्यामलाल के साथ गुरेह गांव आया था। रात को वह वापस घर लौट रहा था, तभी टोला कला के पास रास्ते में टूटे पड़े पेड़ से बाइक टकरा गई। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के द...