Banda News: टीका करण के बाद मासूम की मौत
बांदा, अगस्त 23 -- Banda News: नरैनी। टीका करण के बाद मासूम की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी धमेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता अपने दो माह के पुत्र सुजीत को लेकर अपने मायके नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव गई थी। सुजीत के नाना चुन्नू ने बताया कि संगीता अपने पुत्र सुजीत को लेकर शनिवार को एएनएम सेंटर टीका लगवाने ले गई। बताया जाता है कि उसे दो टीका लगना चाहिए था। दो की जगह उसे तीन टीके लगा दिए गए। रात को अचानक बच्चे की हालत खराब हो गई। रविवार को सुबह सुजीत अचेत हो गया। उसे सीएचसी नरैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.