Banda News: झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप, मौत पर हंगामा
बांदा, जुलाई 12 -- Banda News: बदौसा। इलाज के दौरान बीमार एक अधेड़ महिला की मौत हो गई । पति सहित परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पारिवारिक सदस्यों की खींचतान से बचने को डॉक्टर मौके से क्लीनिक छोड़ कर भाग गया । मामले की जानकारी होने पर पहुंची थाना पुलिस ने परिवारीजनों को समझा बुझा कर शांत कराया । बदौसा थाना क्षेत्र के दुबरिया के गड़रियन पुरवा निवासी रामरूप ने 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला को बुखार आने पर दुबरिया गांव के फतेहगंज रोड में खुले एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने को ले गया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई । मृतक महिला के पति ने बताया कि रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे पत्नी को तेज बुखार था। चिकित्सक ने बुखार के दौरान ही बोतल चढ़ा दी, जिससे मेरी पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की आकस्मिक मृत्यु से आहत पति सहित परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.